जहानाबाद, नवम्बर 4 -- मेहन्दीया, एक संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के जमुहारी ग्राम में एक व्यक्ति को कोबरा सांप ने डँस लिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जमुहारी ग्राम निवासी गोधन चंद्रवंशी अपने घर के चूल्हे के एक बिल में हांथ डालकर चूहा निकाल रहा था। लेकिन उस बिल में चूल्हा के बजाय कोबरा सांप था। जैसे ही उस बिल में हांथ डाला, कोबरा ने उसे डँस लिया। आनन फानन में लोग बगल के अस्पताल में ले गए, जहां से स्थिति बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल अरवल रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.