सीवान, दिसम्बर 31 -- बड़हरिया। नए साल के दिन सुप्रसिद्ध जमुना गढ़ देवी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बतादें कि नए साल पर जमुनागढ़ में पिकनिक के लिए काफी दूर से आते है। जो पूजा अर्चना करने के बाद माता रानी का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करते हैं। वही युवाओं के काफी अधिक जश्न का माहौल रहता है। इसके साथ साथ स्थानीय प्रशासन में बीडीओ संदीप कुमार, थाना अध्यक्ष छोटन कुमार का कहना है कि नए साल पर मंदिर परिसर सहित उसके आसपास के क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जाती है। पुलिस बल के तैनाती के अलावा 112 पुलिस टीम की तैनाती की जाती है। पूजा अर्चना करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाती है। जमुनागढ़ देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार बाल्मीकि का कहना है कि नए वर्ष पर आने वाले भक्तों और श्रद...