सीवान, सितम्बर 27 -- बड़हरिया, संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक जमुनागढ़ गढ़देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के मौके पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए कतार में लग जाते हैं और रात दस बजे तक मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहता है। मंदिर में सजावट और आकर्षक भव्य गेट भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जमुनागढ़ देवी मंदिर का दामन कई पौराणिक मान्यताओं और किवदंतियों से जुड़ा है। कहा जाता है कि असम के कामाख्या से थावे के राजा मनन सिंह को पराजित करने के लिए चली मां दुर्गा, थावे पहुंचने से पहले जमुनागढ़ में ठहरी थीं। इस आखिरी ठहराव के कारण यह स्थान भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। तभी से जमुनागढ़ देवी मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैल गई और चैत्र व शारदीय नवरात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.