श्रावस्ती, फरवरी 1 -- मल्हीपुर, संवाददाता। जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल ने शनिवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया। इस दौरान सेल्फी प्वाइंट व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनसमुदाय को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत छह प्रमुख परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसमें चार स्वास्थ्य एवं पोषण, एक शिक्षा तथा एक कृषि एवं संबद्ध सेवाएं शामिल हैं। इन सूचकों के माध्यम से एस्पिरेशनल ब्लॉक जमुनहा को प्रेरणादायक ब्लॉक के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्य, विजन एवं केपीएलएस के महत्व, एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम के तहत 100 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.