श्रावस्ती, जून 30 -- खबर का असर - जमुनहा बाजार की समस्या को हिन्दुस्तान ने कई बार प्रमुखता से उठाया था - बीडीओ ने मौके का निरीक्षण करके दिया नाला निर्माण कराने का आश्वासन जमुनहा,संवाददाता। जमुनहा बाजार में जलभराव की पुरानी समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। अधिकारियों ने सोमवार को जमुनहा बाजार का निरीक्षण किया और नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया। जमुनहा बाजार की समस्या को हिन्दुस्तान ने कई बार प्रमुखता से उठाया था। जमुनहा तहसील की ग्राम पंचायत जमुनहा भवनियापुर के जमुनहा बाजार में जलभराव की समस्या पुरानी है। कई वर्षों से जमुनहा बाजार में गंदा पानी भरा होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। बाजार से बाहर पानी निकास के लिए नाला न होने से इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लेकिन अब जमुनहा की सबसे बड़ी समस्या का समाधान होने की उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.