गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां बाजार स्थित राजेंद्र चौक के समीप मंगलवार की देर रात करीब 8:30 बजे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग दहशत में आ गए। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई तो आग आसपास की दुकानों और घरों तक फैल सकती है।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग के जेई राजेश कुमार गुप्ता से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही जेई के निर्देश पर तत्काल बिजली आपूर्ति काट दी गई। जिससे आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...