मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जमुई हादसे के बाद सोमवार से परिचालन सुचारू हो गया है। जमुई से होकर गुजरने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस अपने नियमित रूट से चली। मालूम हो कि, हादसे के बाद रेलवे ने इन ट्रेनों का मार्ग बदल दिया था। इससे ये ट्रेनें काफी विलंब से चली। हादसे से प्रभावित 13021 मिथिला एक्सप्रेस सोमवार को मुजफ्फरपुर 8.44 घंटे की देरी से पहुंची। इससे 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 6.45 घंटे की देरी से हावड़ा जाने के लिए मुजफ्फरपुर आयी। वहीं, 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस सोमवार को जंक्शन 1.40 घंटे की देरी से आयी। जबकि, 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस 2.24 घंटे विलंब रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...