जमुई, फरवरी 4 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही जमुई और इसके आसपास जिले के छात्र विज्ञान और ब्रह्माण्ड के बीच की कड़ी को तारामंडल में देख सकेंगे। ये बिहार का चौथा तारामंडल होगा जो जमुई में बनेगा। दरअसल, जमुई जिले में डिजिटल तारामंडल सह 'स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी एजुकेशन सेंटर' की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। केंद्र सरकार की योजना "स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ कल्चर एंड साइंस के तहत जमुई सहित राज्य के पूर्वी चम्पारण और पूर्णिया जिले में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। जमुई अंचल के मोजा-सौनपे (थाना नं- 3) में इस तारामंडल की स्थापन होगी,जो पूरी तरीके से आधुनिक होगा। निर्माण के लिए राज्य सरकार 22.20 करोड़ ...