जमुई, जुलाई 23 -- बरहट। निज संवाददाता मलयपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा-कटौना गांव में सोमवार की रात आठ बजे एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। आननफानन में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया, किंतु रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गादी कटौना गांव निवासी राम सिंह उर्फ रमेश सिंह (28 वर्ष) के रूप में की गई है, जबकि घायल गांव का ही शिशुपाल तिवारी (22 वर्ष) है। घायल का इलाज पीएमसीएच पटना में किया जा रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद रात में ही ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को पकड़ लिया, जबकि उसका चालक भाग निकला। स्कार्पियो गांव के ही एक व्यक्ति की बताई जा रही है। घटना से गुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.