नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- बिहार के जमुई में बेखौफ बदमाशों ने एक जेवर कारोबारी के घर पर धावा बोलकर करीब 60 लाख की संपत्ति लूट ली। रविवार की देर रात दुकान के रास्ते मकान में घुसे बदमाशों ने पिस्टल सटाकर घर वालों को बंधक बना लिया और करीब 2 घंटों तक उत्पात मचाया। विरोध करने पर मारपीट की और बच्चों को उठा लेने की धमकी दी। डर से कारोबारी मुकेश साह का पूरा परिवार खामोश रहा। डकैतों के भाग जाने के बाद शोर मचाया तो लोग जुटे। जानकारी के मुताबिक जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया के शकुंलता ज्वेलर्स के मालिक घर में लगभग एक दर्जन नकाबपोश अपराधी घुस गए और हथियार के बल पर डकैती के घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने सोए हुए परिवार के सदस्यों की कनपट्टी पर हथियार सटा दिया और 6 लाख नगद सहित लगभग 60 लाख रुपए के जेवरात लूट कर ले गए। अलीगंज निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.