जमुई, नवम्बर 27 -- जमुई । नगर संवाददाता जमुई की विधायक तथा बिहार सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह बुधवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचीं। मुख्यालय स्थित शिल्पा विवाह भवन में उनके आगमन का जमकर स्वागत हुआ। उनके आगमन को लेकर सिकंदरा से जमुई तक रास्ते में लोगों ने फूल-मालाओं और ढ़ोल-नगाड़ों से उनका भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से उन पर फूल भी बरसाए गए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि आईटी विभाग की ओर से पूरे बिहार में तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें से एक जमुई में खोलने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में जमुई को नई पहचान दिलाने तथा युवाओं के रोजगार व तकनीकी विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.