जमुई, अगस्त 11 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक करोड़ 12 लाख लाभुकों के खाते में जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को पटना स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक से राशि का भुगतान किया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी योग्य व्यक्ति इस योजना से छूटे हुए हैं उन सब को इसमें शामिल कराएं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 01 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247 करोड़ 34 लाख का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण हुआ। हर लाभुक को 1100-1100 रुपये उनके खाते में भेजे गए। बढ़ी हुई पेंशन राशि की यह दूसरी किस्त है। इसमें जमुई जिला के 188174 लाभुक शामिल हैं। इन सबों के खातों में कुल 209552600 रुपए डाले गए। डीएम श्री नवीन की देखरेख में जमुई जिला में आंगनवाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.