बांका, फरवरी 20 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज-सिमुलतला मुख्य सड़क डढ़वा नदी के समीप गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सुरेन्द्र यादव(34), पिता वासुदेव यादव, ग्राम लीलावरण, थाना सिमुलतला, जिला जमुई के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे अपने मौसा के घर से बाइक द्वारा लीलावरण स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डढ़वा नदी के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक शिवशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी युवक को रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया, जहां ड्यूटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.