भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता जेएलएनएमसीएच के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती सजावार कैदी प्रमोद तांती की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जमुई जिले के कल्यायणपुर का रहने वाला था। उसे जेल से तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसको लेकर कैदी वार्ड में तैनात सिपाही प्रीतम कुमार ने बरारी कैंप थाने में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। सिपाही ने कहा है कि कैदी का इलाज अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को रात आठ बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैदी के परिजनों को इसकी सूचना भेज दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...