बांका, फरवरी 26 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह सोमवार की रात रजौन प्रखंड के सिंगनान पंचायत के कोड़ली-मोहनपुर गांव पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह यहां पूर्व पंचायत समिति सदस्य भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह के निधन पर परिजनों से मुलाकात करने आई थी। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया एवम आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक के साथ पहुंचे जदयू नेता सह समाजसेवी मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह ने बताया कि स्व0 दिग्विजय सिंह के परिवार के दिलों में बांका बसता है। दुःख और सुख की घड़ी में उनका परिवार अपने शुभचिंतकों के बीच उपस्थित रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.