जमुई, मई 18 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 25,000 रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी विशाल सिंह उर्फ टाईगर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में जमुई पुलिस ने सफलता पाई है। एसपी मदन आनंद के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में सिंकदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया गांव में विशेष छापेमारी की गई, जिसमें जिला आसूचना इकाई की टीम ने अपराधी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ श्री सुमन ने बताया कि विशाल सिंह हत्या के मामलों में वांछित था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। विशाल सिंह सगदाहा गांव, थाना-खैरा, जिला-जमुई का निवासी है। गिरफ्तार विशाल सिंह के खिलाफ खैरा थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक विकास कुमार, अवर निरीक्षक आलोक कुमार, पीटीसी किशन कन्हैया एवं जिला आसूचना इकाई की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.