भागलपुर, मई 12 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पिछले 6 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला हत्याकांड का नामजद अभियुक्त नवीन कुमार बनेली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त कुख्यात पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उत्तर प्रदेश के देवरिया से जमुई पुलिस की टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि लक्ष्मीपुर थाना के पांच कांडों का नामजद अभियुक्त नवीन कुमार बनेली संगीन कांडों का आरोपी है। गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में उक्त आरोपी को उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मीपुर का रहने वाला है। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...