भागलपुर, फरवरी 6 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि स्थानीय जेएस क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में रेलवे स्टेशन क्रिकेट क्लब ने यंग बॉयज़ झाझा को 17 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन क्रिकेट क्लब की टीम 28.5 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सत्यम ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 रन बनाए। अभिषेक ने 25 रन और बादल ने 20 रन का योगदान दिया। यंग बॉयज़ झाझा की गेंदबाजी काफ़ी असरदार रही, जहां सौरभ शर्मा और मोहित राणा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि केशव को 1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज़ झाझा की टीम 27.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में प्रियांशु और शैलेश ने 26-26 रन बनाए, जबकि राहुल कुछ खास नहीं कर सके। रेलवे स्टेशन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रवि किशन ने शानदार प्र...