भागलपुर, फरवरी 1 -- जमुई। ग्रोथ ओरिएंटेड पब्लिक फेवरेबल बजट है। इसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह सबका साथ, सबका विकास के साथ सिटीजन फर्स्ट के मोटो का बजट है। बिहार के लिए चुनावी वर्ष को देखते हुए केंद्र सरकार ने खजाना खोल दिया है। मखाना बोर्ड के गठन से मिथिलांचल क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषकों, कर्मचारियों को विशेष फायदा होगा। कृषि, लघु उद्योग, महिलाओं के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। हर जिले में कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण होगा। नीट में सीटें बढ़ाई गई हैं, जिससे नए डॉक्टर्स मिलेंगे और लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुगमता से पहुंचेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...