भागलपुर, जनवरी 13 -- बरहट, निज संवाददाता। मलयपुर थाना क्षेत्र के नगदेवा मुहल्ला में सड़क किनारे विशाल सांप को देखकर ग्रामीणों ने सांप मित्र को सूचना दी। यह सांप करीब 4 फीट से भी अधिक लंबा था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे रखे ईंट के पास विशाल काला सांप को देखकर सभी सकते में आ गए।तभी ग्रामीणों ने सांप मित्र बंटी सिंह को सूचना दिया। सांप मित्र ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली कि काला विषेला सांप है आवश्यक उपकरणों के साथ पहुंचे और बिना किसी नुकसान के पकड़ लिया। उन्होंने कहा यह पानी में रहने वाला काफी पुराना सांप है जिस कारण काला है। इसमें विष नहीं होता है किन्तु काट कर यह मांस अलग कर देता है। यहां बताते चलें कि सांप मित्र बंटी सिंह अभी तक सैकड़ों सांपों का रे...