भागलपुर, जनवरी 28 -- जमुई। शहर के सिरचंद नवादा मोहल्ला में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन देखने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे अचानक एक पुरानी ईंट की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से वृद्ध महिला सहित आधा दर्जन बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले में सरस्वती प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार की देर रात ढोल-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकला था। कई महिलाएं और बच्चियां एक लंबी पुरानी दीवार के सहारे खड़ी होकर जुलूस देख रही थीं। जबकि कुछ बच्चियां दीवार पर चढ़ी हुई थीं। अधिक वजन पड़ने के कारण करीब 40 से 50 फीट लंबी दीवार अचानक गिर गई। गनीमत रही कि दीवार पर बैठी बच्चियां इधर-उधर गिर गईं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार...