भागलपुर, नवम्बर 6 -- जमुई। जमुई में स्वीप कोषांग के सौजन्य से मातृशक्ति ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन 2025 में वोटरों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु श्रीकृष्ण सिंह स्टेशियम से समाहरणालय को जोड़ने वाली राजमार्ग पर विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया। आंगनवाड़ी सेविका , सहायिका , जीविका दीदी , आशा आदि मातृशक्ति मानव श्रृंखला के दरम्यान एक- दूसरे के हाथ में हाथ डालकर ह्यूमन चैन का अदभुत नजारा पेश किया। लोग मैं हूं मतदाता-भारत भाग्य विधाता , पहले मतदान-फिर घर का काम , पहले मतदान-फिर जलपान आदि गगनभेदी नारे लगाए और पात्र वोटरों को 11नवंबर को सुबह 07:00 बजे से संध्या 05:00 बजे के बीच नामित बूथ पर जाकर ईवीएम का बटन दबाने का संदेश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह कलेक्टर श्री नवीन ने मानव श्रृंखला में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.