भागलपुर, फरवरी 21 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि राहुल गांधी के इशारे पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड ए आई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा भारत मंडपम में घुसकर हंगामा करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जमुई द्वारा कचहरी चौक पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विदू भुषण सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला फुंका गया। .इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री बृजननंदन सिंह ने कहा कि जिस ए ई समिट की दुनिया में तारीफ हो रही है वहीं कांग्रेस ने इसका विरोध कर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है जो काफी निन्दनीय है.। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास से कोई मतलव नही रह गया ह। उसका मकसद सिर्फ भारत के छवि को विश्व में खराब करना है। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, यूवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक मोदी, राजीव अम्वष्ट, नगर अध...