भागलपुर, मई 12 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा जय शगुन वाटिका, महिसौरी में पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी तथा शिक्षक भास्कर वर्णवाल ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण बचाना है, वृक्षारोपण करना है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है। इसे गौतम बुद्ध जयंति भी कहा जाता है। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व हुआ था। ये भगवान विष्णु के 9 वें अवतार माने जाते हैं। भगवान श्रीराम जी त्रेतायुग में थे और भगवान श्रीकृष्ण जी द्वापर युग में थे। वैशाख मास के पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। भारतीय संस्कृति में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन नदी में स्नान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.