भागलपुर, जनवरी 5 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा प्रखंड अंतर्गत एक नंबर सर्कल के सुदूर में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय मधुआ के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार पत्र निर्गत तिथि से निलम्बित किए गए हैं। श्री कुमार के निलंबन का यह आदेश जिला शिक्षा कार्यालय स्थापना के डीपीओ के आदेश से तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुमोदन से किया गया है।जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना शाखा जमुई द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापांक 11/ दिनांक 02/01/26 के तहत निलंबित किया गया है। जारी पत्र में चर्चा है कि कार्यालय पत्रांक-2192 दिनांक- 03.11.2025 द्वारा परिवाद पत्र संख्या 9999901090925573999 दिनांक- 09.09.2025 के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मधुआ में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार के द्वारा राशि निकासी करने से संबंधित मामले में जाँच करने का निदेश दिया गया था। प्रखंड शि...