भागलपुर, जून 30 -- झाझा,निज संवाददाता स्टैंड शुल्क में वृद्धि के विरोध में झाझा के ई-रिक्शा चालकों द्वारा स्थानीय प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए वृद्धि के विरोध में पुनः प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद यादव फुटल कपार ने कहा कि अब तक रेलवे स्टेशन पार्किंग 20 रुपए ली जाती थी परंतु इसमें मनमाने ढंग से वृद्धि करते हुए अब 35 रुपए वसूला जाने लगा है। आरोप लगाया कि नहीं देने पर ई रिक्शा चालक के साथ बदसलूकी व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कहा,जब तक नाजायज पार्किंग लेना बंद नहीं होगा,आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि इस मामले को ले 3 जुलाई को आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के आलम में चालक बेचारे अपने ई रिक्शा की मजदूरी से ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पार्किंग में वृद्धि से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.