भागलपुर, मई 5 -- जमुई। निज प्रतिनिधि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर पर्यावरण भारती के द्वारा मातृत्व सेवा सदन परिसर में कनेल फूल के 11 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या एवं ख्यातिप्राप्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी सिंह ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक रामबिलास शाण्डिल्य ने कहा कि संसार के मानव को स्वस्थ रहने तथा प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इससे ग्लोबल वार्मिंग का कुप्रभाव भी कम होगा। शालिनी सिंह ने बताया कि 5 मई 2009 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य है--" संसार के मानव को हाथों के साफ-सफाई के बारे में जागरूक करना। " भोजन पकाने, भोजन करने, साफ-सफाई करने, मोबाइल फोन के उपयोग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.