भागलपुर, जनवरी 10 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहर्ता श्री नवीन ने गढ़ी जलाशय के निकट निर्माणाधीन पार्क का अवलोकन किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल समेत कई ओहदेदार इस अवसर पर उपस्थित थे। समाहर्ता ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पार्क नितांत जरूरी है। इसी ध्येय से यहां सुसज्जित पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बैठने की समुचित व्यवस्था , पदचलन और प्रकाश का पुख्ता प्रबंध , हरियाली , स्वच्छता आदि उपलब्ध रहेंगे। इसके बन जाने के बाद यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगेगा। रोजगार के अवसर खुलेंगे। गढ़ी जलाशय पर्यटन के नक्शे पर अंकित होगा। डीएम ने पार्क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर इसे पूरा करें। अभियंता कार्य को और तेज करें। वन विभाग के पदस्थ भी इस दिशा में सजग रहें। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.