भागलपुर, जनवरी 24 -- सोनो। निज संवाददाता शनिवार को कई स्थानों पर स्थापित मां शारदे की प्रतिमा विभिन्न नदियों, तालाब व पोखरों में विसर्जित की गई। प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवाओं व बच्चों में खास उत्साह देखा गया। मां शारदे के गगनभेदी जयकारों के साथ नाचते गाते युवाओं की टोली विसर्जन स्थल पर पहुंचकर नम आंखों से माता की विदाई देते हुए उन्हें पानी में विसर्जित कर दिया। विसर्जन के दौरान बच्चे और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गुलाल उड़ाते हुए और भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। अगले बरस फिर आना मां, विद्या देकर जाना मां के नारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। जगह-जगह जयकारों से वातावरण गूंज उठा और शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.