भागलपुर, दिसम्बर 29 -- सोनो। निज संवाददाता चरकापत्थर पुलिस ने थाने के चिलकाखार गांव से नक्सल कांड के आरोपी मुकेश यादव को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार नक्सल कांड के आरोपी मुकेश यादव चिल्काखार गांव के बालमुकुंद यादव का पुत्र बताया है। गिरफ्तार नक्सली चरकापत्थर थाना में दर्ज नक्सल कांड सँख्या 342/2020 का आरोपी बताया गया है। घटना असरखो जंगल की है जहाँ पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक (अमोनिया नाइट्रेट) बरामद की थी ,इस घटना में मुकेश यादव के अलावे 3 अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया था जिसमे शनिवार को मारा गया नक्सली कमांडर लखन यादव भी नामजद बताया गया है। एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल तो मुकेश यादव की गिरफ्तारी 342/2020 में हुई है, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.