भागलपुर, अप्रैल 22 -- चंद्रमंडीह, निज संवादाता। मंगलवार को भाकपा माले लोकल कमिटी बोंगी एवं बरमोरिया की ओर से भाकपा माले का 56 वां पार्टी स्थापना दिवस बोंगी पंचायत के ग्राम मधुपुर टोला बोराटांड में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी के झंडे का झंडोत्तोलन किया गया दिवंगत कॉमरेडों को याद करते हुए शहीदबेदी पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात पार्टी के केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी सर्कुलर का पाठ जिला कमिटी सदस्य काॅमरेड संजय कुमार राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने तमाम झंझावतों को झेल कर देश के मेहनतकश वर्ग के हक अधिकार के लिए संघर्ष किया है। तमाम कुर्बानीयों को झेल कर भी अपने नीतियों पर अडिग है। आज जब देश पर फांसीवादी हमले दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं इसलिए लोकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.