भागलपुर, फरवरी 21 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता जिला स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर धूमधाम से मनाया गया। बिहार के काबीना मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में अग्नि ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विधायक प्रफुल्ल मांझी , जिलाधिकारी श्री नवीन , पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल , डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , एडीएम रविकांत सिन्हा , एसडीएम सौरव कुमार , जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी , नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो. हलीम , जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार महतों , बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी , लोजपा रामबिलास के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह , पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह , पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह , समाजसेवी राजेश कुमार सिंह , लायंस क्लब के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन भालोटिया ,...