भागलपुर, जनवरी 13 -- जमुई, नगर संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को जमुई सांसद अरुण भारती की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जमुई विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सांसद अरुण भारती स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दही-चूड़ा ग्रहण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उनके मौजूद रहने तक कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और अनुशासित माहौल में चलता रहा। हालांकि, सांसद के प्रस्थान के कुछ ही देर बाद कार्यक्रम स्थल पर माहौल अचानक बिगड़ गया। दही-चूड़ा खाने को लेकर जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं के बीच पहले नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि भोजन व्यवस...