भागलपुर, फरवरी 22 -- झाझा । नगर संवाददाता झाझापखंड के बलियाडीह घटना का मुख्य साजिशकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार शनिवार की देर रात कोलकाता से उसकी गिरफ्तारी हुई।बीते 16 फरवरी को झाझा के उक्त गांव में दो समुदायों के बीच घटी घटना को लेकर झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ता हसन अखलाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस प्रकार से यह 11वीं गिरफ्तारी है। शेष अन्य शामिल अभियुक्तों के जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की और उन्होंने इशारा किया। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में झाझा थाना में 41 नामजद तथा 50 से 60 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। झाझा थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की रात ही 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक अन्य अभियुक्त को एक दिन के बाद गिरफ्तार किया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.