भागलपुर, जनवरी 10 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा बाजार रोड में शुक्रवार की देर रात संतोष ज्वैलर्स एवं आकाश ज्वेलर्स के शटर के ताले को काटकर चोरों ने लगभग आठ लाख रुपए के जेवर की चोरी कर ली। चोरी की घटना का पता तब चला जब संतोष ज्वैलर्स के संचालक संतोष कुमार सुबह में मॉर्निंग वॉक करने निकले। इस दौरान उन्होंने देखा कि शटर का ताला कटा हुआ है। और मार्केट के पीछे जेवर का सारा डब्बा फेंक पड़ा है। धीरे-धीरे लोगों को जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और इसकी सूचना सिकंदरा थाने को दी। जानकारी देते हुए संतोष ज्वैलर्स के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि शटर के ताले को काटकर चोर दुकान के अंदर प्रवेश किया और तिजोरी को तोड़कर 10 ग्राम सोने का जेवर एवं ढाई किलो चांदी सहित लगभग पांच लाख रुपए के जेवर की चोरी की गई है। वही आकाश ज्वेलर्स के स....