भागलपुर, सितम्बर 15 -- जमुई। जेबी जोन में नक्सलियों का आखिरी कील सोमवार की सुबह झारखंड के हजारीबाग जंगल में ध्वस्त हो गया। कोबरा बटालियन के जवानों ने मुठभेड़ में सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश दा समेत तीन हार्डकोर नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के पास से तीन एक-47 राइफल के अलावा भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। प्रवेश दा पर बिहार और झारखंड की सरकार ने एक करोड रुपए का इनाम रखा था। बताया जाता है कि प्रवेश दा नक्सली संगठन में केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। जमुई, बांका, लखीसराय और मुंगेर के इलाके की कमान इस नक्सली नेता के हाथों में था। इन चारों जिलों में नक्सली के हर बड़ी वारदात को अंजाम देने की रणनीति प्रवेश दा ही बनाता था। संगठन में काफी बड़ा ओहदा प्राप्त था। पहली बार सहदेव सारेन उर्फ प्रवेश दा की गिरफ्तारी गिरिडीह की पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.