भागलपुर, जनवरी 24 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत, जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले शनिवार को कृष्ण कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सिकंदरा में मनाई गई। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लोगों ने अपने संबोधन में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व की विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने समाज में अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री रहते हुए अनेक जनहित कार्य किया।शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म करते हुए दशम वर्ग तक की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.