भागलपुर, मार्च 17 -- झाझा (जमुई),निज संवाददाता सोमवार को घर से बुला ले जाकर एक दंपत्ति की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना झाझा थाना से करीब तीन किमी दूर चिल्को गांव की है। घटना के पीछे प्रथमदृष्टया अंधविश्वास की वजह सामने आती मिली है। आरोपितों ने मृतक जागेश्वर भुल्ला उर्फ जागो खैरा (69) एवं उसकी पत्नी जाशो देवी (63) को उसके मसान घाट स्थित घर से बुला ले जाकर करीब चार सौ मीटर दूर चिल्को गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर उक्त दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। मृतक दंपत्ति के परिजनों के अनुसार चिल्को के फागू खैरा (75) बीते दिनों ईंट भट्ठे पर चोटिल हो जाने के कारण बीमार चल रहा था। बताया कि बीमारी की वजह से ही सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। किंतु,मृतक दंपति के परिजन के अनुसार वे उसकी मां (जाशो देवी) पर डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.