भागलपुर, जून 28 -- झाझा । निज संवाददाता आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के क्त्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्वपूर्ण कार्य को ले झाझा प्रखंड कार्यालय के सभागार में जमुई के डीडीसी की अध्यक्षता में शनिवार को एक अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा पात्र व अपात्र मतदाताओं की पहचान निर्धारित करने को ले जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के महत्वपूर्ण कार्यक्त्रम पर चर्चा हुई। आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर की कवायद के तहत सभी बीएलओ को अपने संबद्ध क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी पात्रता का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करना है ताकि मतदाताओं की त्रुटिरहित व विश्वसनीय सूची तैयार हो सके। आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सूची में उन्हीं वोटरों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने हाउस-टू-हाउस वेरिफिकेशन के दौरान वांछित फॉर्म जमा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.