भागलपुर, मार्च 8 -- जमुई । नगर संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद स्थित आनंद विहार कॉलोनी में "नारी का महत्व: उसकी दशा और दिशा विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. गौरी शंकर पासवान ने की. अपने अध्यक्षीय प्रबोधन में प्रो. पासवान ने कहा कि नारी सृष्टि की जननी है। उसके बिना परिवार,समाज और विश्व अधूरा है। नारी सहनशीलता और प्रेम की मूरत होती है। स्त्री का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान एवं उत्थान है। गृह से ग्रह तक नारी की अद्वितीय भूमिका है। वे देश और दुनिया चला रही हैं। कहते हैं कि - हौसलों की ऊंचाई को नाप नहीं सकते, नारी की शक्ति को माप नहीं सकते। हर कठिन दौर से निकलती आई, संघर्ष की मिशाल बनकर छाई। शिक्षा से बढ़ेगी नारी की शान, तभी होगा सुंदर हिंदुस्तान। उन्होंने कहा कि स्त्रियां ही राष्ट्र की नींव हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.