भागलपुर, दिसम्बर 22 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवादद सोमवार को जमुई स्थित प्रमिला रेस्ट हाउस में देर शाम क्षत्रिय संघ जमुई की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने किया। बैठक में सर्वप्रथम प्रस्ताव पारित कर संघ के मार्गदर्शक स्व नन्दकिशोर सिंह और स्व. कपिलदेव सिंह को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। महिसौड़ी जमुई में पुनः संघ कार्यालय स्थापित करने पर सहमति बनी। महिसौड़ी के मुकुन्द कुमार सिंह को बैठक में सर्व सम्मति से संघ के संरक्षण के कार्य का आग्रह किया गया जिसको स्वीकृत करते हुए मुकुन्द कुमार सिंह ने सहयोग के लिए आश्वस्त किया। मुकुन्द कुमार सिंह के निजि आवास में अब पुनः क्षत्रिय संघ जमुई का कार्यालय संचालित होगा। मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने मुकुन्द कुमार सिंह को संरक्षक पद की घोषणा होत...