भागलपुर, जनवरी 10 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शनिवार को कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर प्रत्येक जिले में मनरेगा बचाव संग्राम की शुरुआत की गई। जमुई के कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस संघर्ष को निर्णायक परिणाम तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा पर बुलडोजर चलाकर काम के अधिकार को छीना गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पर्यवेक्षक के रूप में आये अमर आजाद जी ने मनरेगा का नाम बदलने की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इसकी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार गौतम, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गंधर्व जी, सुनील कुमार मंडल, श्रीनिवास सिंह, कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.