भागलपुर, दिसम्बर 1 -- बरहट। निज संवाददाता कभी नक्सलियों का सेफ जोन रहा बरहट का कुकुरझप डैम अब पर्यटन का नया केंद्र बन गया है। वैसे नक्सलियों की छटा समाप्त होते प्राकृतिक सुंदरता से भरपुर डैम का दीदार करने दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचते हैं तथा घंटों डैम से निकलने वाली पानी की सुमधुर आवाज, सूर्य की रौशनी में पहाड़ों का रंग बदलते चेहरे को देख जहां प्रफुल्लित होते हैं वहीं जाड़े के दिनों में लोग यहां नित्य पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं। सच कहें तो जिस स्थान पर पहले लोग दिन की रौशनी में जाने से घबराते थे वहां अब रात में भी लोग जाकर सुकुन महसूस कर रहे हैं। इस जगह पर अब अंधेरा व सन्नाटा की जगह सड़क, रोशनी व सुरक्षा के इंतजाम हैं। बरहट थानाध्यक्ष द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे इस बदली तस्वीर की गवाही दे...