भागलपुर, मार्च 10 -- जमुई : ऑटो वाहन के पलटने से दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जमुई। चरकापत्थर से सोनो जाने के क्रम में एक टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टेंपू पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल की पहचान चरकापत्थर थाना के हीरा टांड गाँव निवासी अशोक कुमार दास की पत्नी बेबी देवी एवम टहकर गाँव निवासी पंकज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घायल के परिजन ने बताया कि अपने-अपने कुछ काम को लेकर दोनों घायल टेम्पू पर सवार होकर सोनो जा रहे थे, जैसे ही उनका टेम्पू कुहला गाँव के समीप पहुंचा था कि अचानक टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टेम्पू पर सवार दोनो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को टेम्पू से निकाल कर इलाज के लिए सोनो अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.