भागलपुर, जून 11 -- सोनो। निज संवाददाता मंगलवार देर रात राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए सोनो -खैरा मुख्य मार्ग के बिजली ऑफिस के निकट अज्ञात वाहन के चपेट में आकर वाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई।मृतक चरकापत्थर थाना के बंदरमारा गांव निवासी केशो यादव के 20 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव कुमार व मुंगेर जिले के कारिकोल निवासी बिनोद चौधरी(24) बतया गया है।बतया गया है कि दोनों खैरा थाना के कागेश्वर गांव में आयोजित पूजा समारोह में शामिल होकर सोनो थाना के गौरवा मटिहाना गांव लौट रहा था। गौरवा मटिहाना गांव में ही मृतक इंद्रदेव का ननिहाल व बिनोद का ससुराल बताया गया है।मृतक इंद्रदेव अपने ननिहाल गौरवा मटिहाना गांव ने ही रहता था तथा पिछले सप्ताह 30 मई उसकी शादी होने की बात भी बताई गई है।स्थानीय पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेज दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.