भागलपुर, जुलाई 25 -- जमुई। ख़ैरा- सोनो मुख्य मार्ग पर बाघाखांड़ के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बलथर गांव निवासी उमेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उमेश सिंह किसी काम से ऑटो पर सवार होकर बलथर से जमुई आ रहे थे। इसी दौरान जैसे ही ऑटो बाघाखांड़ के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे उमेश सिंह के सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगने से घायल हो गए। फिलहाल उमेश सिंह का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.