भागलपुर, जून 13 -- जमुई। गुजरात राज्य के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश (दुर्घटना) में 292 (241 51) लोगों की मृत्यु हो गई है। केकेएम कॉलेज के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दुर्घटना में मारे गए सभी यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन की। मृतात्माओं की आत्मा की शांति के लिए शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने ईश्वर से कामना की। मौके पर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पासवान ने विमान क्रैश में मारे गए यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि , विमान दुर्घटना दु:खद और मानवीय त्रासदी की पराकाष्ठा है. यह घटना एक राष्ट्रीय शोक है। यह केवल तकनीकी चूक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की एक इम्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.