अररिया, अप्रैल 29 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हिंसा के बाद कई कहानी सामने आने लगी है। सरकार ने जब पाकिस्तानियों को देश खाली करने का आदेश जारी किया तो जमुई की एक महिला का जीवन अधर में लटक गया। चार बच्चों के साथ जमुई के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत आढा गांव में रह रही नरगिस बानों को अब पाकिस्तान जाना होगा। आढ़ा गांव की गलियों में 28 वर्षों से नरगिस बानो बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी। पाकिस्तान मूल की महिला ने साल 1998 में मो. गाजी से निकाह किया था।मो.गाजी सरकारी स्कूल आढ़ा में शिक्षक है। नरगिस के माता-पिता देश बंटवारे के समय भारत से पाकिस्तान गए थे। रिश्तों की डोर के सहारे, बचपन में ही नरगिस भारत लौट आई। मां के निधन के बाद मो. गाजी की मां ने उसे अपनाया और फिर समय ने दोनों को पति-पत्नी के बंधन में बाँध दिया। दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.