भागलपुर, जुलाई 30 -- जमुई। जमुई के ख़ैरा मोड़ के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो कांवरिया बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों कांवरिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां डॉक्टर द्वारा दोनों कांवरिया का इलाज किया गया। घायल कांवरिया की पहचान हाजीपुर जिले के जमदाहा गांव निवासी प्रदीप कुमार और विजयेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर पूजा करने के लिए देवघर गए थे, जहां से पूजा करने के बाद बाइक से ही अपने घर हाजीपुर के जमदाहा लौट रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिस वजह से ख़ैरा मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत दोनों कांवरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.