भागलपुर, मार्च 16 -- गिद्धौर। थाना क्षेत्र के जमुई गिद्धौर मुख्य मार्ग पर रतनपुर गांव स्थित चौक के समीप शनिवार की रात्रि सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति रतनपुर निवासी योगेंद्र सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सिंह है। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजनों द्वारा रंजीत कुमार सिंह को आनन फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान रंजीत कुमार सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात्रि रंजीत कुमार सिंह रतनपुर चौक के पास से पैदल सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे घायल हुए रंजीत कुमार सिंह की ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.